बस्ती/उत्तर प्रदेश-हाइवे पर शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा पेट्रोल पंप के सामने अयोध्या लेन पर वाहन मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियो को अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार दिया गया। जिसमें एक की मौत हो गई दो घायल बताए जा रहे हैं।
जिससे मोटर साइकिल सवार लड़की मुस्कान पुत्री राजेश कुमार निवासी मुसहां थाना पैकोलिया की मौके पर मृत्यु हो गई इस के साथ ही अनुराग पुत्र रामकुमार कठार जंगल तथा खुशी राय पुत्री राजेश कुमार निवासी मुसहां गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस तथा एम्बुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज में भेजवाया गया।
डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
