बस्ती/उत्तर प्रदेश-थाना वाल्टरगंज पुलिस व एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही से अन्तर्जनपदीय दो स्नैचरों सतीराम राजभर पुत्र सीताराम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम दुर्जनपुर सराय खत्रीपुरवा बंजरिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा (उ0प्र0), विष्णु निषाद पुत्र रामबुझावन निवासी ग्राम मोहनापुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा पुर्सिया गाँव जाने वाले खडंजा मार्ग पुलिया के पास से गिरफ्तार कर छीना हुआ चैन(दो टुकड़ों में), एक अदद मोटर साइकिल R15 यामहा नीला रंग के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।
दो टुकडो मे पीली धातु चैन एवं
एक अदद मोटर साइकिल यामहा बरामद
थाना वाल्टरगंज पर वादी द्वारा दिये गये लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज दिनेश चन्द चौधरी एसओजी प्रभारी उ0नि0 जनार्दन प्रसाद सर्विलांस सेल प्रभारी उ0नि0 शशिकान्त उ0नि0 संजय कुमार थाना वाल्टरगंज हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 अभय उपाध्याय, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 शिवम यादव, का0 चन्दन भारती एसओजी हे0का0 देवेश यादव, का0 संतोष यादव सर्विलांस टीम हे0का0 प्रमोद कुमार, का0 शुभम चौधरी, का भगवान दयाल यादव, का0 कामोद कुशवाहा, का0 संदीप सिंह थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती शामिल रहे।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
