वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कटहापुर गांव के सिवान में कच्चे मार्ग के बगल क्षतिग्रस्त टेंपो के साथ खेत में एक युवक का शव पाया गया। दिवंगत की पहचान रुधौली थाना क्षेत्र के खमहरिया गांव निवासी 30 वर्षीय राजन पुत्र दीनानाथ यादव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में कटहापुर गांव के निकट धान के खेत में एक युवक की लाश मिली है। ग्रामीणों ने शव देखने के उपरान्त पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के उपरान्त जांच पड़ताल शुरू किया है।
युवक की पहचान 30 वर्षीय राजन यादव पुत्र दीनानाथ यादव निवासी खमरिया थाना रूधौली जनपद बस्ती के रूप में हुई। घटनास्थल के पास दुर्घटनाग्रस्त टैम्पो भी मिला है।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया। युवक के सिर में चोट के निशान हैं बताया जा रहा है इसी चोंट के कारण युवक की मौत हुई होगी। युवक के स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
