राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विष्णु मंदिर के पारंपरिक रथ यात्रा को किया रवाना
*हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।*
*असुरन विष्णु मंदिर में दर्शन -पूजन के बाद असुरन चौक स्थित विष्णु मंदिर के पारंपरिक रथ यात्रा को आरती उतार कर रथ को रवाना किया ।*
*आठ जुलाई को सुबह 10:30 बजे सहजनवां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। उसके बाद तारामंडल स्थित राजेश शुक्ल के आवास पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे शाम छह बजे शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी में रवीश तिवारी के यहां कार्यक्रम में शामिल होंगे। नौ जुलाई को सुबह 9 बजे हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।*
