जिला क्षेत्रीय कार्यालय पर राज्यमंत्रियों का हुआ भव्य स्वागत
गोरखपुर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान का रविवार को गोरखपुर के रानीडीहा स्थित बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय पर भव्य स्वागत हुआ। बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय सभी ने माला पहना कर व पुष्प गुछ देकर केंद्रीय राज्य मंत्रियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
पंकज चौधरी महराजगंज से सातवीं बार सांसद चुने गए हैं और उन्हें मोदी सरकार में दूसरी बार केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बनाया गया है। जबकि बांसगांव से लगातार चौथी बार सांसद चुने गए कमलेश पासवान को पहली बार केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनाया गया है।
इन दोनों राज्यमंत्रियों ने रविवार को रानीडिहा बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय से मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
अध्यक्ष सहजानंद राय ने पंकज चौधरी और कमलेश पासवान को केंद्र सरकार में मंत्री बनने पर बधाई दी। इस दौरान उनके बीच पूर्वांचल और समूचे उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर कई बिंदुओं पर वार्ता हुई।
