*गोरखपुर- हाई प्रोफाइल मामला*
गोरखपुर के हाई प्रोफाइल मनोरोग चिकित्सक डा. राम शरण श्रीवास्तव की बेटी संचिता श्रीवास्तव ने रविवार की सुबह छत से कूद कर अपनी जान दे दी। पति के वाराणसी में खुदकुशी की सूचना मिलने पर संचिता ने यह आत्मघाती कदम उठाया। आत्महत्या की खबर के बाद मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की वजह परिवारीक कलह बताई जा रही है। गोरखपुर के सिविल लाइंस पार्क रोड पर डा. राम शरण श्रीवास्तव का आवास है। उनकी बेटी संचिता कुछ दिन पूर्व मायके आई थी। शनिवार की रात में किसी बात से आहत होकर उनके पति हरीश ने खुदकुशी कर ली थी। पटना के रहने वाले हरिश ने वाराणसी अगला लेख सारनाथ में एक होटल में फांसी लगाकर जान दी थी।
सारनाथ पुलिस ने रविवार की सुबह यह खबर डा. राम शरण और उनके परिवार को दी। दामाद की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया था। डा. राम शरण श्रीवास्तव वाराणसी जाने की तैयारी कर रहे थे कि इस बीच उनकी बेटी संचिता ने छत से कूद कर जान दे दी।
मौत की सूचना मिलते ही एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों से बातचीत के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
