सफलता की सबसे बड़ी रुकावट हमारी आदत-कुलदीप पाण्डेय
- गोरखपुर स्थित एक सेमिनार में गरजे प्रयागराज के लाल कुलदीप पाण्डेय
गोरखपुर। नौसढ़ चौराहा स्थित विजेता होटल में दिनाँक 9 जून को स्मार्ट स्किल डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड का एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय जनसंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि कुलदीप पांडे ने बताया कि स्मार्टओ स्किल डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से इस आयोजन का कार्यक्रम किया गया है, यहां पर कंपनी द्वारा डायरेक्ट सेलिंग में आयुर्वेदिक सेक्टर से लेकर शिक्षा क्षेत्र में बखूबी काम करती है। यहां लोग कंपनी से जुड़कर व्यवसाय के साथ-साथ पैसा भी कमाते हैं और शिक्षा के साथ साथ रोजगार भी हासिल करते हैं,यह कंपनी प्रदेश के अलावा कई देशों में भी कार्य कर रही है। रोजगार के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में काम करने पर श्री पांडे ने कंपनी की भूरी भूरी प्रशंसा भी की। इंजीनियर कृष्ण मोहन गिरी ने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस हमारे भारत के युवाओं को आत्मनिर्भर तथा सफल होने का सर्वोच्च साधन है।
कम्पनी के डायरेक्टर प्रशांत सिंह ने कहा कि बेरोजगारी के दौर में डायरेक्ट सेलिंग करने से लोगों की जिंदगियां में बदल जाती हैं उन्होंने कहा कि आपके काम से बनी पहचान हमेशा लोगों के पास रहती है। अपने उद्बोधन में अमन दुबे ने कहा कि सफलता एक दिन मेहनत से नहीं लगातार प्रयास करते रहने से आती है, आत्मविश्वास और साहस सफलता का सबसे बड़ा साधन है।कार्यक्रम को संचालित करने में अमन दुबे, ई.कृष्ण मोहन गिरी,कुमारी साधना आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं उपरोक्त कंपनी के एमडी प्रशांत सिंह ने कार्यक्रम के सफल बनाने में सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कंपनी के वरिष्ठ लीडर समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
