बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के तिलपुर में स्थित मकान में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक घुसने व सामान आदि क्षतिग्रस्त होने के मामले में नगर पुलिस ने ट्रक संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर निवासी भीमशंकर मिश्रा ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह बस्ती के तरफ से फैजाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर लोहे के पोल को तोड़ते हुए मकान में घुस गया। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया व दो मोटरसाइकिल, तीन साईकिल, पानी वाला दो इंजन,हैण्ड पम्प,एक इंगल व जाली क्षतिग्रस्त हो गया। आम के तीन पेड़ भी टूट गया।मकान में मौजूद हमारे पिता जय प्रकाश मिश्रा भी घायल हो गए।
थानाध्यक्ष नगर जयवर्धन सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर ट्रक संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
