*250 देशों की यात्रा करने वाले राजदूत डॉ परविंदर सिंह को "भा गया गोरखपुर"*
*जेल में कैदियों को बांटे मुफ्त बीपी व शुगर की दवाइया- राजदूत डॉ परविंदर सिंह*
*गोरखनाथ मंदिर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर को किया सम्मानित- राजदूत डॉ परविंदर सिंह*
*हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल चौधरी कैफूल वरा के विचारों से हुए प्रसन्न - राजदूत डॉ परविंदर सिंह*
गोरखपुर। यूनाइटेड नेशन में वर्ल्ड पीस के एम्बेसडर डॉ परविंदर सिंह 250 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं । अभी अपने पांच दिवसीय दौरे पर पूर्वांचल में हैं। इस दौरान भ्रमण के तीसरे दिन उन्होंने गोरखपुर जेल पहुंच कर जेल का भ्रमण किया। जेल में बने शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि पर पुष्प अर्पित कर मत्था टेका । इसके बाद गोरखपुर जेल में सजा काट रहे गंभीर रोगों के मरीजों से मुलाकात कर उनको आयुर्वेद से बनी बीपी व शुगर इत्यादि छोटी बीमारियों के लिए दवाइयां निशुल्क वितरित किया। इस दौरान गंभीर रोगों के मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशल खेमा पूछा और उन्हें इलाज के लिए अस्वस्थ किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों को यूनाइटेड नेशन से सहायता प्रदान कर इलाज करवाएंगे।
तत्पश्चात राजदूत डॉ परविंदर सिंह ने गोरखनाथ मंदिर में पहुंच कर द्वारिका तिवारी से व उनके पुत्र सुप्रसिद्ध डॉ सिद्धनाथ त्रिवारी से शिष्टाचार मुलाकात किया। राजदूत डॉ परविंदर सिंह ने डॉ सिद्धनाथ त्रिवारी को अंग वस्त्र देकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान कुशीनगर में बन रहे आयुर्वेद हॉस्पिटल, थाईलैंड में बनने वाली महंगी दवाइयां को यहां गोरखपुर में भी पहचाने की कार्य योजना पर चर्चा हुई ।
तत्पश्चात गोरखनाथ मंदिर से निकले के बाद राजदूत डॉ परविंदर सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के परम मित्र व गोरखपुर मुस्लिम कम्युनिटी के अध्यक्ष चौधरी केैफुल वरा से शिष्टाचार मुलाकात किया। उनका कुशल खेमा पूछा। और उन्हें इर्द के त्यौहार की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान चौधरी कैफुल वरा ने अपने और सीएम योगी आदित्यनाथ के मित्रता के संबंधों को उनसे साझा किया। चौधरी केफूल वरा ने बताया कि किस तरह हिन्दू मुस्लिम कम्युनिटी एक सुत्र में यहां रहते हैं। और हर त्योहार में एक दूसरे का साथ देकर हम लोग किसी भी काम को करते हैं। इसके बाद डॉ परविंदर सिंह महाराजगंज मिनी लुंबिनी के लिए प्रस्थान किए।
