नगर बाजार कस्बे में सड़क किनारे कर रहे वाहन पार्क, लग रहे ठेले जिसके कारण राहगीर परेशान

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगर पंचायत नगर बाजार में कस्बे में जाम की समस्या आने से राहगीर तंग आ चुके हैं। नगर बाजार आस पास के तमाम ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का प्रमुख बाजार है। जहाँ हर रोज हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। रोज अंबेडकरनगर, आजमगढ़, धनघटा, टाण्डा, वाराणसी से छोटे व बड़े वाहनों का आना जाना लगा रहता है। 

टैक्सी वाहन जिला मुख्यालय, मण्डल मुख्यालय के अलावा गोरखपुर, फैजाबाद, अयोध्या सहित अन्य जगहों पर आते जाते रहते हैं। कस्बे में टैक्सी वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई नियत स्थान नही है। टैक्सी चालक मनमानी तौर से अपनी टैक्सियों को सड़कों पर खड़ी कर देते है और निर्भीक होकर सवारियों को बैठाते और उतारते है। टैक्सी चालकों को प्रशासनिक जिम्मेदारों का कोई खौफ नहीं रहता है। 

असलियत में पटरी दुकानदारों के कारण कस्बों की सड़के वैसे भी सकरी हो गई है ऊपर से कस्बों की सड़कों पर हमेशा टैक्सी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे स्थिति यह होती है कि कस्बों की सड़कों पर जब भी आमने-सामने वाहन एक साथ पहुंच जाते हैं तो जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है और वाहनों का आगे बढना मुश्किल हो जाता है। 

कलवारी,टाण्डा,पांऊ,बनारस,अंबेडकरनगर,आजमगढ़ आने- जाने वाले वाहनों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। क्षेत्रीय ग्रामीण जाम की इस समस्या ने निजात पाने के लिए कस्बों-बाजारों में टैक्सी वाहनों को खड़ा करने के लिए नियत स्थान तय करने की व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की है। स्थानीय पुलिस द्वारा चालकों को हिदायत देते हुए कहा जाता हैं कि उन्हें खुद चाहिए कि सड़क के किनारे वह अपनी टैक्सी खड़ी करें जिससे सड़क पर जाम न हो सके। ईओ संजय राव ने बताया कि चुनाव के बाद टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था बनाई जाएगी।जमीन चिन्हांकित की जा रही है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)