बढ़ी गर्मी, बाजार में सज गई आइस्क्रीम की दुकाने,गुणवत्ता जांच के प्रति फ्रूड़ विभाग मेहरबान

0
नगर बाजार/बस्ती-नगर बाजार समेत आसपास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ो की संख्या मे राजस्थान से आयी हुई मोबाइल गाड़ी आइसक्रीम की दुकाने विभिन्न कस्बो चौराहो पर चल रही है। आइसक्रीम की दुकानों के ठेले तथा चारपाहिया रंग विरगे वाहनों पर संचालित हो रहे है। जिनके द्वारा ग्राहकों के ऊपर मनमानी करने के लिए शायद जनपद का फ्रूड़ विभाग पूरी तरह से छूट दे रखा हैं।

राजस्थान के आइसक्रीम ब्रिक्रेताओं पर जिले का फ्रूड़ विभाग फ्रूड़ नियमावली के तहत दण्डित करने के बजाय आइसक्रीम व्यवसाईयो की खुसामत करने तक ही सिमित रह गया है। फ्रूड़ विभाग के कर्मचारियों के इस कार्यशैली से सरकार को लाखो रुपये के राजस्व का नुकशान हो रहा है। जिसके जिम्मेदार फ्रूड़ विभाग के कर्मचारी अनभिज्ञ है। 

क्षेत्र में सैकड़ों दुकाने सांवरिया सेठ, बादाम शेक, भैरवनाथ, मेरुदंड आदि नामों से मोबाइल गाड़ी ठेले के माध्यम से संचालित हो रही है। सैकड़ो की संख्या मे संचालित आइसक्रीम मोबाइल ठेलो मे से एक भी ठेले का चालान फ्रूड़ विभाग के कर्मचारियों द्वारा नही काटा गया है। जो एक विचारनीय बड़ा प्रश्न चिह्न खड़ा हो रहा है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)