बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कठारजंगल के सीवान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी जिससे गेहूं के कटे खेत के डंठल में आग लग गयी।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।इसी बीच किसी ने इसकी सूचना नगर पुलिस व फायर ब्रिगेड को दे दी।मौके पर पहुँचे फॉयर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गाँव निवासी नन्हें गुप्ता ने बताया कि कठारजंगल के सीवान में आस पास के लोगों के खेत है।जिसमें गेहूं की फसल को लोगों ने कंबाइन मशीनों से कटवा लिया है। खेत में भूसा बनाने के लिए डंठल मौजूद था।
दोपहर में अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी। ग्रामीण जबतक कुछ समझ पाते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया और वह आबादी की तरफ बढने लगा।इसी स्थानीय निवासी पंकज निषाद, यशवंत, अंशु, गुल्लर, गोलू ,कालीचरण, रोहित, सोनकर ,प्रमोद,हैदर अली, राम शोभा तिवारी जयप्रकाश पाण्डेय आदि लोग मौके पर पहुँच गए और आग बुझाने में लग गए। इसी बीच सूचना पाकर दमकल का वाहन आ पहुँचा लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा सका। कुछ देर बाद दूसरी दमकल की गाड़ी आयी तब जाकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
रामसुगन, उदय राज,गजराज, गिरधारी,राम सुरेश, विश्राम, राम लोटन, हरिद्वार, कीनक, राम नवल, लच्छू रामअधीन आदि लोगों ने बताया कि वह तो अच्छा था कि हम लोगो ने समय रहते गेहूं की कटाई करवा ली थी। सिर्फ डंठल ही जला।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
