बस्ती/उत्तर प्रदेश-सोमवार की शाम नगर पंचायत नगर बाजार में स्थित श्रीमती सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
जिसमें सभी समाज के लोगों ने एक साथ इफ्तार कर नगर पंचायत की विरासत कौमी एकता व सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया। स्कूल के प्रिंसिपल सीमा गौड़ ने बताया कि रोजेदार को इफ्तार कराना नेक काम है।
इफ्तार पार्टी में नगर पंचायत नगर बाजार में स्थित श्रीमती सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन रखा गया।
जिसमें रंजीत श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव,महबूब अंसारी, युनुस अंसारी,अकरम अंसारी,प्रेम सागर,बृजेश, निशा सिंह,इरम फातिमा,शबे नूर,रीता,रत्नेश श्रीवास्तव, राजकुमार यादव,मिथिलेश,विकास यादव,कंचन,रामहित सहित स्कूल की तमाम छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं सहित तमाम ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
