सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी व एक अन्य वृद्ध घायल

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोटवा में मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी व एक अन्य वृद्ध सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है। 

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया बाबू निवासी विजय कुमार अपनी पत्नी जनतीरा को मोटरसाइकिल से लेकर किसी कार्य से जा रहे थे। 

अभी वह गोटवा बाजार में पहुंचे ही थे कि तभी सड़क क्रास कर रहे 70वर्षीय मंगरू सोनी को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल साईकिल अनियंत्रित होकर होकर गिर गयी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। 

आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)