नगर बाजार/बस्ती-आगामी लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रमोद कुमार राय के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व मे आगामी लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 के दृष्टिगत थाना नगर की पुलिस टीम व सीआईएसएफ कम्पनी के द्वारा ग्राम महरीपुर,बेलाड़ी,मरवटिया बाबू, बढ़नी, कटया,मरहा, तेलियाजोत,फुटहिया संसारपुर, माड़न, जुआजाता(पाल्हा),प्रतापपुर,करहली खुर्द, करहली बुजुर्ग मे एरिया डोमिनेशन किया गया ।
नगर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पैदल व मोटरसाइकिल से फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष मतदान का माहौल बनाया।
प्रमोद कुमार राय ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष नगर जयवर्धन सिंह,फुटहिया चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय,फखरे आलम,उप निरिक्षक मुस्तफा,कांस्टेबल तबरेज आलम,अमित कुमार यादव, अभिषेक साहनी, धनवंत गुप्ता सहित नगर पुलिस शामिल रहे।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
