कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर निवासी 48वर्षीय रशीद अहमद किसी कार्य से पोखरा बाजार गए थे।
वहाँ से काम निपटाकर स्कूटी से वापस घर जा रहे थे।अभी वह बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी चौराहे पर पहुँचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार आटो रिक्शा चालक ने उनके वाहन में ठोकर मार दिया।
जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष नगर जयवर्धन सिंह ने घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
