उन्होंने यह भी कहा कि हम लोगो के सांसद आदरणीय हरीश द्विवेदी जी की देन है कि आज नगर बाजार को नगर पंचायत बनवाया और जनता को जो मकान बनवाने के लिए एक लाख बीस हजार मिलते थे आज वह धनराशि बढ़कर ढाई लाख हो गया और बिना किसी बिचोलिये के सीधे धनराशि लाभार्थी के खाते मे जा रहा है।और नगर पंचायत के लोगो से अपील किया कि मुझे आप लोगो ने जितना मत दिया उसका दो गुना मत देकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरीश द्विवेदी जी को जिताये जिससे नगर बाजार नगर पंचायत का नाम हो।उसके बाद मुख्य अतिथि सेत भान राय जी ने कहा किसी भी पार्टी को जीत दिलाने मे औरतों का बड़ा योगदान रहता है।और मोदी जी ने तो महिलाओ के लिए बहुत काम किया ।
सभा का समापन करते हुए मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोई योजना लाती है उसमे जाति ,धर्म को अलग कर योजना लाती है जिसमे को लाभ मिलता है इसलिए आप सभी का कर्तब्य बनता है कि25 मई को आप लोग कमल के बटन को दबा कर भारी से भारी मतो से सांसद हरीश द्विवेदी जी को जिताये।सभा मे उपस्थित राजेंद्र गौढ़, जगदीश पाण्डेय, रंजीत सिंह,चंद्रशेखर मुन्ना, नागेंद्र सिंह,बृजेश गुप्ता ,अजय श्रीवास्तव,बाल कृष्ण त्रिपाठी,शतीश सिंह,प्रेमप्रकाश चौधरी,श्रुति अग्रहरी,कन्हैया दुबे, सुनील श्रीवास्तव, शालिनी निषाद ,अंजलि निषाद , संजय पांडे,राकेश पांडे, समस्त सभा सद गण मौजूद थे।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
