सुबह 10 बजे से शाम छ:बजे तक विद्युत रहेगी बाधित

0
नगर बाजार/बस्ती-विद्युत फीडर केंद्र चौबाह से होने वाली बिजली आपूर्ति आज बाधित रहेगी। इसको लेकर बिजली विभाग ने जानकारी दी है। बिजली विभाग के जेई आशीष सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम छ:बजे तक बिजली बाधित रहेगी। विद्युत सप्लाई बाधित होने वाले क्षेत्र में लोग समय से पहले जरूरी काम निपटा लें। उन्होंने कहा कि 

पावर कट से पहले कर लें बिजली से संबंधित कार्य।विद्युत फीडर केंद्र चौबाह में लगी जर्जर हो चुकी मशीनों को बदलने का कार्य होना है। 
    
सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वो अपने विद्युत संबंधित कार्यों को समय से कर लें. ताकि किसी प्रकार कि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)