भाजपा महानगर अध्यक्ष बने रमेश गुप्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

0
भाजपा महानगर अध्यक्ष बने रमेश गुप्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों की घोषणा की, जिसमें वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद रमेश गुप्ता को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, वार्ड उपाध्यक्ष राजन गुप्ता तथा शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
रमेश गुप्ता लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों और जनसेवा से जुड़े रहे हैं। उनके राजनीतिक अनुभव, संगठन क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत संवाद को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के अवसर पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने रमेश गुप्ता को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने का भरोसा जताया। शुभचिंतकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में महानगर क्षेत्र में पार्टी और मजबूत होगी तथा जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
भाजपा के तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने श्री रमेश गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)