फातिमा इंस्टीट्यूट में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भव्य स्वास्थ्य प्रदर्शनी
गोरखपुर, 7 अप्रैल 2026: फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिसर में स्वास्थ्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में डायलिसिस, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, रेटिनोपैथी, ब्लड सर्कुलेटरी सिस्टम, डाइजेस्टिव सिस्टम, सेरेब्रोवैस्कुलर एक्सीडेंट, फीटो-प्लेसेंटल सर्कुलेशन और मैकेनिज्म ऑफ लेबर जैसे विषयों पर स्टॉल लगाए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और वैज्ञानिक जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
प्रार्थना गीत से शुरू हुई प्रदर्शनी में छात्रों ने पोषण, हृदय स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मॉडल, चार्ट व लाइव डेमो दिखाए।
फातिमा कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. एस्पिन आर ने कहा, “स्वास्थ्य शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता से ही सशक्त समाज बनता है।
यह प्रदर्शनी छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देती है।”
मुख्य अतिथि डॉ. ए.ए. खान, मेडिकल डायरेक्टर (LNM रेलवे अस्पताल) ने कहा, “वैज्ञानिक सोच और प्रमाण-आधारित चिकित्सा जरूरी है। युवा स्वास्थ्यकर्मी समाज को दिशा देंगे।” फातिमा अस्पताल निदेशक फा. डॉ. संतोष सेबास्टियन बोले, “स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। शिक्षा, सेवा और विज्ञान से परिवर्तन होता है।”
मुख्य अतिथि, निदेशक व प्राचार्या ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। सावित्री, शंकर नर्सिंग कॉलेज व बुद्धा पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी भाग लिया।
1995 से सक्रिय फातिमा हॉस्पिटल पीएमजेएवाई, ईसीएचएस, पूर्वोत्तर रेलवे, एचएएल, एनटीपीसी, एएआई और सीएम विवेकाधीन कोष से इंपैनल्ड है। यहां 24x7 इमरजेंसी, ब्लड बैंक, फार्मेसी व एम्बुलेंस उपलब्ध हैं।
