BASTI/UTTAR PRADESH-बस्ती नगर बाजार कस्बे की जामा मस्जिद में रमजान के पाक महीने के दौरान अदा की जा रही तरावीह की नमाज़ सोमवार को मुकम्मल हो गई। पूरे रमजान माह में बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने जामा मस्जिद पहुंचकर तरावीह की नमाज़ में हिस्सा लिया और कुरआन-ए-पाक की तिलावत सुनी। तरावीह की नमाज़ मुकम्मल होने पर नमाज़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मस्जिद के इमाम व कारी नूर आलम ने पूरे रमजान माह में तरावीह के दौरान कुरआन-ए-पाक की तिलावत कराई। उनकी खूबसूरत तिलावत और बेहतर अंदाज़ से नमाज़ अदा कराने पर नमाज़ियों ने उनकी सराहना की। नमाज़ मुकम्मल होने के बाद मस्जिद में मौजूद लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी और उनके लिए दुआ भी की।
इस मौके पर कारी नूर आलम ने कहा कि रमजान का महीना बरकत, रहमत और मगफिरत का महीना होता है। इस महीने में इबादत का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है, इसलिए हर मुसलमान को चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा इबादत करे और जरूरतमंदों की मदद भी करे। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, अमन और सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की।
तरावीह की नमाज़ मुकम्मल होने के बाद मस्जिद में दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें देश और समाज की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नमाज़ी मौजूद रहे और सभी ने रमजान के आखिरी दिनों में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जमील अहमद, सरताज आलम, खलीक खान, इजहार अहमद, मिसबाहुद्दीन,कलीम,माहेताब अहमद,डॉक्टर फारूक अहमद, शाबान इदरीसी, नियाज अहमद, हसन अली खलीक खान,आलम इदरीसी,असलम खान,मोहम्मद यूसुफ क़ुरैशी,अनस क़ुरैशी,मुमताज़ अंसारी,समेत तमाम लोग बडी संख्या मे मौजूद रहे।
AFJAL QURAISHI-BASTI
