फिजियोथेरेपी और बीएससी एमएलटी प्रवेश परीक्षा अब अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से: पैसिफिक कॉलेज का नया अध्याय

0
फिजियोथेरेपी और बीएससी एमएलटी प्रवेश परीक्षा अब अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से: पैसिफिक कॉलेज का नया अध्याय

गोरखपुर, 15 मार्च 2026: पैसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी ने फिजियोथेरेपी और बीएससी एमएलटी (बीएमएलएस) कोर्सेज के लिए प्रवेश प्रक्रिया को अपडेट कर दिया है। अब ये प्रवेश अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित परीक्षा से होंगे, जो आमतौर पर मई में होती है।

विगत 26 वर्षों से सेवा दे रहे इस कॉलेज के पूर्व छात्र न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी अपनी विशेषज्ञता से नाम कमा रहे हैं। 2000-2005 तक आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध रहने के बाद, 2005 से 2026 तक गोरखपुर विश्वविद्यालय से जुड़ा यह संस्थान अब 2026-27 सत्र से अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी का हिस्सा बन गया है। इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा विवरण जांचें और आवेदन करें।

विश्वस्तरीय रिहैब सेंटर की स्थापना: लकवा से स्ट्रोक तक का समाधान
उत्तर प्रदेश में लकवा, फालिज, सेरेब्रल पाल्सी, जीबी सिंड्रोम, स्लिप डिस्क, साइटिका, फ्रोजन शोल्डर, नसों की समस्या, ऑस्टियोआर्थराइटिस, सर्वाइकल और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। पैसिफिक कॉलेज ने इटली, जर्मनी और ताइवान से आयातित अत्याधुनिक मशीनों से लैस रिहैबिलिटेशन सेंटर (फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल) खोला है। यह सेंटर रायपुर के निकट पीपीगंज, गोरखपुर स्थित है। यहां इलाज के साथ एसी/नॉन-एसी रहने की सुविधा और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है।

कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि यह सेंटर यूपी का पहला ऐसा आधुनिक केंद्र है, जो मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार प्रदान करेगा। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज से संपर्क करें।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)