बिहार में अवैध खनन का काला कारोबार: पुलिस संरक्षण में माफिया का राज!

0
बिहार में अवैध खनन का काला कारोबार: पुलिस संरक्षण में माफिया का राज!
छपरा, 12 मार्च 2026: बिहार पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए शहर से अवैध खनन का धंधा जोरों पर। बिना परमिट, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के माफिया खुलेआम कमाई कर रहे हैं, और पुलिस का कथित संरक्षण उन्हें ढाल बनाए हुए है।

रात 3 बजे छपरा बायपास के डोरीगंज पुल पर एक अवैध वाहन (नंबर: BR03GC1210) पकड़ा गया। गाड़ी पर कलात्मक ढंग से लिखा नंबर और अधूरे कागजात—सब कुछ गैरकानूनी। 

तेज रफ्तार से टक्कर मारकर भागते वाहन को स्थानीय लोगों ने रोका, तो ड्राइवर और मौके पर पहुंचे गाड़ी मालिक बहादुर सिंह ने बदतमीजी और उपद्रव मचाया। पीड़ित सोनू ने 112 पर सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। आखिरकार, अवैध गाड़ी को मौके से ही भगा दिया गया।


यह घटना बिहार सरकार के अधिकारियों और प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। भारी मात्रा में अवैध परिवहन को संरक्षण मिल रहा है। नुकसान या हादसे पर दोषियों का दबाव डालकर झूठा साबित करना और खुली धमकियां आम हो गई हैं। जनता में आक्रोश बढ़ रहा है—कब तक चलेगा यह माफिया राज?
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)