अब्दुल हमीद नगर में शोक की लहर: कैप्टन अमन सिंह का ड्यूटी पर हार्ट अटैक से निधन

0
अब्दुल हमीद नगर में शोक की लहर: कैप्टन अमन सिंह का ड्यूटी पर हार्ट अटैक से निधन

कुशीनगर। अब्दुल हमीद नगर (पिपरा शीतल उर्फ बकराबाद), नगर पालिका परिषद हाटा निवासी कैप्टन अमन सिंह पुत्र ई. यशवंत सिंह सोमवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के नवगांव क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से शहीद हो गए।


उनकी शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मच गया है। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा, फिर पैतृक गांव हाटा ले जाया जाएगा। कैप्टन अमन ने छह माह पूर्व एनडीए के माध्यम से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में ज्वाइन किया था। उत्कृष्ट कार्य के लिए हाल ही में प्रमोशन पाकर कैप्टन बने थे।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

परिवार: माता-पिता की इकलौती संतान।
माता का हाल: रो-रोकर बुरा हाल।
पिता की स्थिति: गहरे सदमे में।
क्षेत्रीय प्रतिक्रिया: लोग पहुंचकर ढांढस बांध रहे।

कैप्टन अमन बचपन से मेधावी और अनुशासित थे। सेना में चयन और प्रमोशन से क्षेत्र गौरवान्वित था। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को हाटा पहुंचेगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)