चार दिवसीय विराट किसान मेले का भव्य समापन, किसानों को मिली उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी

0
BASTI/UTTAR PRADESH-कृषि उत्पादन में वृद्धि, कृषि प्रसार एवं तकनीकी प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बस्ती जनपद के विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरभिटवा स्थित बघढ़ेरवा शिव मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय विराट किसान मेले का समापन चौथे दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

मेले का शुभारंभ राज बहादुर बिक्रम चौधरी एवं श्री हृदय राम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ रामचंद्र चौधरी ने किसानों को जायद सीजन में उर्द व मूंग की खेती करने की सलाह देते हुए दलहनी फसलों को अधिक लाभकारी बताया। 

वहीं कृषि विशेषज्ञ हेरंब नाथ त्रिपाठी ने सावा,कोदो, ज्वार व बाजरा जैसे मोटे अनाजों की खेती अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनके सेवन से शुगर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय कुमार वर्मा ने बताया कि उर्द व मूंग के मिनी किट जिले के सभी बीज भंडारों पर उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन मिलेगा।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आर बी सिंह,कृषि विशेषज्ञ सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय कुमार वर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ सत्येन्द्र कुमार, मेला प्रबंधक सानू चौधरी, गोविन्दापुर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक राज बहादुर बिक्रम, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के जनपद सलाहकार अजीत त्रिपाठी,कनिष्ठ सहायक संकट हरण पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मशहूर भोजपुरी गायक अमरेश पाण्डेय अमृत ने अपनी भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)