बेनीपुर में फर्जी भुगतान का धमाका , ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप

0
Basti, Uttar Pradesh-विकासखंड बहादुरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीपुर की महिला ग्राम प्रधान कमलावती देवी ने फर्जी भुगतान करने में बाजी मार रही हैं और जिम्मेदार अधिकारी अपना मन चाहा कमीशन लेकर आंखों में पट्टी बांधे हुए है एवं कान में तेल डाले हुए कुंभकर्णी नींद में मस्त हैं । 
आपको बता दे कि विकासखंड बहादुरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीपुर में मनरेगा कार्य के नाम पर दो ऑनलाइन मस्टर रोल ग्राम प्रधान कमलावती देवी ने जारी कराया था लेकिन मनरेगा कर धरातल पर ना कराकर कागज में पूर्ण कराया है जिसमें महिला मेट मीना चौधरी ने अहम भूमिका निभाई है । महिला मेट मीना चौधरी ने ब्लॉक बहादुरपुर से लेकर जिले के उच्च अधिकारियों के आंख में धूल झोंक पुराने फर्जी फोटो से ऑनलाइन जारी मस्टर रोल को मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर पूर्ण की थी । 

महिला मेट मीना चौधरी ने पुरानी फोटो के सहारे ऑनलाइन जारी फर्जी मस्टर रोल को किया पूर्ण

महिला मेट मीना चौधरी का अजब गजब कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें खंड विकास अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था लेकिन जांच के नाम पर लीपापोती हुई थी और सचिव व तकनीकी सहायक (जे ई ) ने ग्राम प्रधान कमलावती से मनचाहा कमीशन लेकर फर्जी ऑनलाइन पूर्ण  मस्टर रोल को भुगतान प्रमाणित करके फीड करा दिया है ।

सचिव व तकनीकी सहायक (जे ई ) ने मनचाहा कमीशन लेकर फर्जी भुगतान में निभाई अहम भूमिका

जब ऐसे ही भ्रष्टाचारी प्रधान पर कार्रवाई करने के बजाए जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा संरक्षण दिया जाएगा तो भ्रष्टाचारी प्रधान का मनोबल बढ़ेगा एवं ग्राम पंचायतों में विकास के बजाए विनाश होगा । ग्राम पंचायत बेनीपुर में फर्जी भुगतान हेतु फीड ऑनलाइन मस्टर रोल को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं । 

खंड विकास अधिकारी घीषम प्रसाद के लिए चुनौती बना बेनीपुर में फीड फर्जी मस्टर रोल के भुगतान को रोकना

खंड विकास अधिकारी घीषम प्रसाद के लिए बेनीपुर के फर्जी फीड मस्टर रोल के भुगतान को रोकना चुनौती बना हुआ है अब देखना यह है कि ग्राम प्रधान कमलावती देवी के द्वारा फीड कराये गये फर्जी मस्टर रोल का भुगतान रुक पाता है या नहीं जिसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है ।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)