कोईलपुरा में समाधान चौपाल, ग्रामीणों ने समस्याएँ रखीं सामने

0
Basti/Uttar Pradesh-विकास खण्ड बस्ती सदर के ग्राम पंचायत कोईलपुरा में शुक्रवार को गाँव की समस्या–गाँव में समाधान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि एडीओ आईएसबी राज नारायण शुक्ला ने की। 

चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने बिजली, सड़क, पेयजल, आवास एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के सामने रखा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सियाराम चौधरी, पशुधन प्रसार अधिकारी राम प्रसाद, ओंकार श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, पंचायत सहायक बीना पाल, रोजगार सेवक आरती देवी और आशा बहू अंजनी देवी भी उपस्थित रहीं। 

अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का आश्वासन दिया और योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)