बस्ती/उत्तर प्रदेश-चौकी इंचार्ज पर अवैध वसूली का आरोप। सीओ सिटी ने मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
चौकी इंचार्ज राम अशोक यादव का व्यवहार आमजन के प्रति ठीक नहीं है। लोगों से जमकर वसूली की जा रही है, जिससे सभी परेशान हैं।
आपको बताते चलें दिनांक 13/10/25 को रात्रि मे पटेल चौक के पास प्राथी के सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से चार पहिया वाहन ने ठोकर मारी थी, जिसकी वजह से चौकी इंचार्ज ने प्राथी के वाहन को चौकी पर रोककर लिया।
वाहन छोड़ने के लिए वाहन मालिक से 07 हजार की अवैध वसूली की गई।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली और उसका चालान करने की धमकी देकर 07 हजार रुपये वसूले। इसके अलावा अन्य कई मामलों में भी चौकी पुलिस पर वसूली का आरोप लगता रहा है।
इस तरह के मामले में यदि कोई उनसे बात करता है तो वे उस पर भी नाराज हो जाते है। एसपी परिसर पहुंचकर एडीशनल एसपी को ज्ञापन दिया।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती। 8808210553
