खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: गोटवा में 40 किलो असुरक्षित रसगुल्ला नष्ट, कलवारी में सोनपापड़ी सील

0

            दीपावली पर मिठाई दुकान पर छापा

बस्ती/उत्तर प्रदेश-दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में गोटवा स्थित एक बंगाली स्वीट्स की दुकान पर छापेमारी कर 40 किलो असुरक्षित रसगुल्ला मौके पर ही नष्ट किया गया।

इसके अतिरिक्त,कलवारी क्षेत्र की एक दुकान पर की गई छापेमारी में 60 किलो सोनपापड़ी असुरक्षित पाए जाने पर सील की गई। सहायक आयुक्त चितरंजन कुमार ने बताया कि शहर में दो टीमों ने मिलकर यह जांच अभियान चलाया। इस दौरान सोनपापड़ी के दो नमूने भी जांच के लिए लिए गए।


अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता वर्मा और अजय वर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।


रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती।            8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)