नगरथाना समाधान दिवस में प्रशासन ने सुनी फरियादियों की समस्याएं,कुल 19 मामले सभी राजस्व से संबंधित

0
बस्ती-उत्तर प्रदेश-थाना नगर परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार नगर स्वाति और थाना प्रभारी विश्व मोहन राय की संयुक्त अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और तत्काल निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि इस समाधान दिवस में कुल 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 17 मामले राजस्व से संबंधित थे। इसके अलावा दो मामले पैमाइश (सीमा निर्धारण) से जुड़े रहे। पुलिस विभाग से संबंधित कोई भी प्रकरण इस अवसर पर प्राप्त नहीं हुआ।
नायब तहसीलदार स्वाति ने बताया कि राजस्व मामलों में प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निपटारा करना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए बार-बार चक्कर न लगाना पड़े।

थाना समाधान दिवस में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र की समस्याएं समय पर दर्ज कराएं, ताकि उनका समाधान प्रशासनिक स्तर पर शीघ्रता से किया जा सके।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)