बस्ती के झिरझिरवा पुल पर बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित झिरझिरवा पुल पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर थाना क्षेत्र के बस्ती-कलवारी मार्ग पर बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार चरकैला निवासी अंगद (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। 

आपको बता दे की कलवारी थाना क्षेत्र के चरकैला निवासी दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे जब वह नगर थाना क्षेत्र के झिरझिरवा पुल पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अनियन्त्रित बोलोरो उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई जब कि दूसरा गंभीर रूप से घ्यसल जो गया ।


सूचना पर थाना प्रभारी नगर विश्व मोहन राय पुलिस टीम के साथ पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)