प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिचौलियों से सावधान

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत जिले में ऑनलाइन आवेदनपत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। यह योजना पूरी तरह निःशुल्क है। जिलाधिकारी बस्ती ने आवेदनपत्रों की जांच के लिए संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी और स्थानीय निकाय के अधिशासी अधिकारी की टीम गठित की है। 

गठित टीम द्वारा स्थलीय सत्यापन के बाद केवल पात्र आवेदकों का डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर सूडा, लखनऊ को भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई बिचौलिया पात्रता का प्रलोभन देता है, तो यह पूरी तरह निराधार है। पात्रता केवल स्थलीय जांच के आधार पर तय होगी। 

यदि कोई व्यक्ति आवेदकों से धनराशि की मांग करता है, तो तत्काल परियोजना अधिकारी, डूडा के मोबाइल नंबर 9151999189 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत सत्य पाए जाने पर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा। 

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे योजना का लाभ उठाने के लिए केवल आधिकारिक प्रक्रिया का पालन करें और किसी भी बिचौलिए के झांसे में न आएं।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)