मनोविज्ञान में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली सौम्या शाही को राज्यपाल से मिला स्वर्ण पदक

0
*मनोविज्ञान में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली सौम्या शाही को राज्यपाल से मिला स्वर्ण पदक*
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) गोरखपुर का 44वां दीक्षांत समारोह सोमवार को बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल की अध्यक्षता में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 
जिसमें सौम्या शाही पुत्री श्री संजीव कुमार शाही एवम् श्रीमती आरती शाही, जगरनाथपुर गोरखपुर को एम०ए० मनोविज्ञान में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने कारण महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया l सौम्या शाही के इस उपलब्धि पर  उनकी दीदी श्रीमती ई० दिव्या शाही एवं उनके जीजाजी श्री मनीष कुमार सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं मित्रगणों द्वारा बधाई दी गई।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)