स्वतंत्रता दिवस पर जेल प्रशासन अलर्ट, गोरखपुर में निकल गया फ्लैग मार्च
गोरखपुर । जिला कारागार गोरखपुर में 15 अगस्त 2025 स्वतन्त्रता दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर कारागार प्रशासन के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा प्रातः 7:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, यह प्रभात फेरी जिला कारागार गोरखपुर के मुख्य द्वार से प्रारम्भहोकर पं० राम प्रसाद बिस्मिल जी स्मृति द्वार तक पुनः पं० राम प्रसाद बिस्मिल जी स्मृति द्वार से जिला कारागार गोरखपुर के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक डी. के पाण्डेय, वरिष्ठ परामर्श दाता श्री विनय राय, जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, जेलर नरेश कुमार, डिप्टी जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार, कृष्णकुमारी, अमिता श्रीवास्तव, कारागार शिक्षक श्री राजीव चौरसिया कारागार, फार्मासिस्ट एवं अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहें।
