अखिल भारतीय विद्वत महासभा द्वारा श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मनाया गया श्रावणी उपाकर्म

0
अखिल भारतीय विद्वत महासभा द्वारा श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मनाया गया श्रावणी उपाकर्म
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्वत महासभा गोरखपुर द्वारा श्रावणी उपाकर्म का आयोजन प्राचीन मानसरोवर मन्दिर गोरखपुर में किया गया 
अखिल भारतीय विद्वत महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल जी के द्वारा श्रावणी उपाकर्म विधि विधान से संपन्न कराया गया ।शनिवार की सुबह साढ़े 5 बजे हेमाद्रि संकल्प, प्रायश्चित संकल्प, स्नान संध्या, उपस्थान, ऋषि तर्पण आदि विधि विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इसी तरह प्रातः साढ़े 6 बजे श्री महा गणपति, वरुण, मातृका, नवग्रह, यज्ञोपवीत, ऋषि पूजन, रक्षा विधान, वेदाध्ययन, ऋषिवंश परंपरा वाचन, महा आरती, पुष्पांजलि, नैवेद्य वितरण एवं द्विज सम्मान का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्वत महासभा की ओर से श्रावणी उपाकर्म विधि के अवसर पर सभी सनातनी एवं संस्था के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल,,, आचार्य अरविंद मिश्र,,, आचार्य कृष्ण कुमार मिश्र,,, आचार्य अंकित कुमार मिश्र,,,, आचार्य अश्विनी मिश्र,,पं सतेन्द्र कुमार पांडेय   एवं संचालक पण्डित देवेन्द्र प्रताप मिश्र एवं काफी संख्या में विद्वानों ने सहभागिता सुनिश्चित की।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)