बिजली के करंट से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-जिले के कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कनैला खुर्द गांव में करेंट की चपेट में आने से युवक की मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है शनिवार की रात कनैला खुर्द गांव निवासी करीब 45 वर्षीय शत्रुघ्न पुत्र पलटू बिजली का तार कटा होने से उसके चपेट में आ गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई। 

घटना के बाद स्वजन आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए किन्तु चिकित्सक ने शत्रुघ्न को मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)