"कारगिल विजय दिवस" पर जिला कारागार में शहीदों को किया गया नमन

0
"कारगिल विजय दिवस" पर जिला कारागार में शहीदों को किया गया नमन
गोरखपुर । "कारगिल विजय" दिवस के अवसर पर जिला कारागार गोरखपुर में कारगिल शहीदों एवं भारतीय जवानों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना के सेवानिवृत कैप्टन ओमप्रकाश मिश्रा, सूबेदार मेजर मदन मोहन पाण्डेय सुबेदार एस.के शर्मा तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी 

श्री रामनरेश श्रीवास्तव के पुत्र श्री बसन्त लाल श्रीवास्तव सम्मिलित हुये। कार्यक्रम के आरम्भमें जेल अधीक्षक डी.के पाण्डेय द्वारा अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर किया तथा जजेलर अरूण कुमार कुशवाहा, जेलर नरेश कुमार ने अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया कैप्टन ओमप्रकाश मिश्रा ने कारगिल के युद्ध की परिस्थितियों पर भारतीय सैनिकों की विजय गाथा पर प्रकाश डाला। तथा सुबेदार मेजर मदन मोहन पाण्डेय ने भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करते हुए वीर जवानों की शहादत पर चर्चा की।

श्री बसन्त लाल श्रीवास्तव ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के बलिदान को याद किया। आकाशवाणी की उद्‌द्घोषिका एवं जेल विजिटर श्रीमती अमृताधीर मेहरोत्रा द्वारा कारगिल युद्ध पर प्रकाश डालते हुये कैप्टन विक्रम बत्रा एवं अन्य वीरों की शहादत के बारे में विस्तार से बताया। जेल अधीक्षक डी.के पाण्डेय ने आगन्तुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया

इस अवसर पर जेलर अरूण कुमार, जेलर नरेश कुमार, डिप्टी जेलर आदित्य कुमार, कृष्णकुमारी व अमिता श्रीवास्तव एवं अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)