श्रमिक विरोधी नीतियों के विरुद्ध प्रधान डाकघर कर्मचारियों ने किया हड़ताल

0
श्रमिक विरोधी नीतियों के विरुद्ध प्रधान डाकघर कर्मचारियों ने किया हड़ताल 
गोरखपुर । केंद्र सरकार की कर्मचारी एवं श्रमिक विरोधी नीतियों के विरुद्ध गुरुवार को गोरखपुर के प्रधान डाकघर में ट्रेड यूनियनों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया। इसी क्रम  में अखिल भारतीय कर्मचारी संघ के पोस्टमैन , एमटीएस एवं जीडीएस यूनियन ने प्रधान डाकघर गोरखपुर परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस एक दिवसीय हड़ताल में ग्रामीण अंचल से दूर दूर से बहुत से ग्रामीण डाक सेवक भारी संख्या में उपस्थित हुए। भोजनावकाश के समय प्रधान डाकघर के  डाक सहायक संवर्ग सहित समस्त स्टाफ ने उक्त हड़ताल का नैतिक समर्थन करते हुए जोरदार सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। प्रमुख मांगें निम्नवत रहीं–
1. डाक विभाग के निजीकरण का विरोध
2. इंटीग्रेटेड डिलीवरी सेंटर से बहुत सी ब्रांचों की डिलीवरी को एक जगह केंद्रीकृत किए जाने से कर्मचारियों को हो रही समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व की व्यवस्था को लागू किए जाने की मांग
3. आठवें वेतन आयोग के गठन एवं क्रियान्वयन की मांग
4. पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाय
5. 50% से अधिक हुए DA को मूल वेतन में समाहित किया जाय ।
           IDC के निर्माण से बहुत से पोस्टमैनों एवं ग्रामीण डाक सेवकों का कार्य क्षेत्र बढ़ा है जिससे डाक वितरण बुरी तरह प्रभावित हुआ है । आज के हड़ताल से शहर के साथ ही शाखा डाकघरों का डाक का आदान प्रदान और वितरण बुरी तरह प्रभावित  रहा ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)