आजमगढ़ की वॉलीबॉल टीम ने गोरखपुर में लहराया जीत का परचम

0
आजमगढ़ की वॉलीबॉल टीम ने गोरखपुर में लहराया जीत का परचम

गोरखपुर । दो दिवसीय स्वर्गीय सुनील कुमार राजभर, राज्य स्तरीय वालीबॉल डे नाइट प्रतियोगिता का आयोजन 03 मई दिन शनिवार से रविवार मुहल्ला रामपुर उर्फ रामगढ़ में आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉoधर्मेंद्र सिंह एवं समापन के दिन विजेता टीम के कप्तान सफीक अहमद को अरविंद यादव युवा नेता समाजवादी पार्टी एवं उपविजेता टीम के कप्तान अखिलेश पासवान, को भाजपा  पार्षद राजा यादव के हाथो से ट्रॉफी दिया गया । फाईनल में पहुंचने वाली आजमगढ़ विजेता एवं न्यू स्पोर्टिंग क्लब भैरोपुर कि टीम उपविजेता रही मैच सोमवार की सुबह 4:30 बजे तक पूरे रोमांचक बना रहा हजारों की संख्या मे उपस्थित खेल प्रेमियों ने आयोजक मण्डल एवं विजेता और उपविजेता टीम की सराहना की पहली बार इस क्षेत्र में आई नेपाल से टीम आकर्षण का केंद्र बना रहा।

आजमगढ़ की टीम ने न्यू स्पोर्टिंग क्लब भैरोपुर को 15/21 और 11/21 से पराजित करके ट्रैफि अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट मे सहभागी टीम अमर डोभा, गोण्डा, देवरिया हॉस्टल, डी डी यू विकास कंपनी,  नेपाल, आजमगढ़, भैरोपुर,  रामपुर उर्फ रामगढ़,  मनीराम, भागता की टीमों ने अपना कौशल प्रस्तुत की इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी पूर्व सांसद प्रतिनिधि जय यदुवंशी, अमलेश शुक्ला,  विनय सिंह,  रोहित राजभर,  प्रभू पासवान, अजीत निषाद पूर्व पार्षद, धर्मेंद्र पासवान,  हरिश्चंद्र पासवान,  सर्वेंद्र राय, शिव पासवान, जितेंद्र यादव, राजकुमार, महेंद्र पासवान कमेंटेटर,  रामदयाल प्रजापति, पंकज राय, छोटू लाल गुप्ता, चंद्रजीत पासवान, नागेंद्र पासवान विशाल निषाद एवं सैकड़ो की संख्या में दर्शन बंधू उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)