राजा यादव ने वार्ड न०4 में सी०सी० रोड का किया शिलान्यास
गोरखपुर । वार्ड नंबर 04 मदन मोहन मालवीय नगर, मुहल्ला मालवीय सीo सीo रोड के शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड नंबर 04 के पार्षद राजा यादव ने कहा कि अभी एक हफ्ते में ही 04सी0 सी0 रोड़ का शिलान्यास किया गया है यह सब प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी, का आशीर्वाद एवं माननीय महापौर एवं नगर आयुक्त नगर निगम के सहयोग से वार्ड नंबर 04 मे विकास की रफ्तार निरंतर चलती जा रही मेरे द्वारा प्रयास के बाद अभी 21अप्रेल् को ही बसंत बिहार कालोनी मे राज्य सभा सांसद डा0 राधा मोहन दास अग्रवाल जी, के साथ उनकी सांसद निधि से एक करोड़ लागत से सी0 सी0 रोड एवं नाली निर्माण के शिलान्यास मे रहने का अवसर मिला उक्त बाते वार्ड नंबर 04 के भाजपा पार्षद राजा यादव ने मालवीय नगर मे डा0 मानित दीक्षित के मकान से चंद्रशेखर यादव के मकान तक निर्मित सी0 सी0 रोड के शिलान्यास के अवसर पर व्यक्त की। उक्त कार्यक्रम मे भाजपा भवन निर्माण विभाग के प्रदेश संयोजक श्री सज्जन मणि, भाजपा क्षेत्रीय सह संयोजक अमलेश शुक्ल, विनोद राय, अशोक त्रिपाठी,विनय सिंह,अश्वनी सिंह,गिरिजा शंकर गुप्ता,विशाल प्रताप सिंह एडो0 पंकज राय राजेश गुप्ता अरविन्द मदेशिया श्री राम सिंह चंद जीत पासवान, कन्हैया सिंह, प्रतीक कुमार सिंह, प्रेम सागर, अंगद पासवान, उमेश आदि लोग उपस्थित रहे ।
