बस्ती/उत्तर प्रदेश- नगर थाना क्षेत्र के गोटवा गांव के पास नेशनल हाईवे-28 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक नम्बर RJ18GB5710और कार TATA HEXA GJ17BH3923 आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि जाइलो कर के परखच्चे उड़ गए
मामले में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता पुलिस अधीक्षक अभिनंदन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया |
घायलों की सूची:
- छागूर यादव (पुत्र उमा यादव, निवासी इजरायली, थाना कटया, जिला गोपालगंज)
- भुआल (पुत्र शंभू प्रसाद, निवासी काजीडीह महुवा, थाना विजईपुर, जिला गोपालगंज, बिहार)
- अनिरुद्ध (पुत्र सूर्यनाथ, निवासी तरकुलही जसोपुर, थाना खोराबार, गोरखपुर)
मृतकों की सूची:
- शिवराज सिंह (पुत्र होमपाल सिंह, निवासी दबोईकला, थाना असमोली, जनपद संभल)
- शकील (पता अज्ञात)
- बिस्वजीत (पता अज्ञात)
- बहारन (पता अज्ञात)
- डॉक्टर प्रेम (पुत्र नंदलाल, निवासी तरकुलही जसोपुर, थाना खोराबार, गोरखपुर)
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने NH-28 पर यातायात बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत की। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है और वे प्रशासन से गलत दिशा में आने वाले भारी वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर- अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
