*मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने मनाया विरोध दिवस।*
आज दिनांक 04 मार्च 2025 दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन गोरखपुर इकाई द्वारा प्रदेश संगठन महामंत्री के निर्देशानुसार *प्रोटेस्ट डे* के अवसर पर 25 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया। तथा सभी साथियों के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व उपाध्यक्ष कामरेड अखिलेश उपाध्याय ने किया एवम संचालन सचिव प्रवीन दिवेदी ने किया।
25 सूत्रीय मांगों को लेकर कामरेड अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि अब यह परिस्थिति आ चुका है कि करो या मरो। जिस तरह कंपनी के मालिकों द्वारा अपने कर्मचारियों पर अत्याचार किया जा रहा है और किसी भी कानून को नहीं माना जा रहा है । यह बहुत ही चिंतनीय है।
सरकार से प्रमुख मांगे निम्नलिखित हैं
1. सेल्स प्रमोशन एम्पलाई एक्ट 1976 को लागू करो।
2. फिक्स फिक्स्ड टर्म अपॉइंटमेंट पर नियुक्ति की अनुमति न दे।
3. सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की कोई छटनी ,स्थानांतरण आदि न किया जाए।
4. सभी सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को समय पर वेतन का पूरा भुगतान सुनिश्चित करें
5. सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉय एक्ट 1976 के तहत वैधानिक कार्य नियम बनाएं
6. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से निगरानी ट्रैकिंग और गोपनीयता में घुसपैठ को रोके।
7. बोनस एक्ट अधिनियम 2015 के अनुसार उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को बोनस का भुगतान सुनिश्चित किया जाए
8. श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले नियुक्ताओं पर मुकदमा चलाकर उन्हें उचित सजा दी जाए
9. अस्पतालों और संस्थानों में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के काम करने पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले को वापस ले ।मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के काम को अपराधिक कृत न माना जाए। अपना काम करने पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को मुकदमो में फसाकर जेल में न भेजा जाए ।
10. सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन के निर्धारण के लिए वेतन बोर्ड का गठन करें
11. 1 मई को मजदूर दिवस को अवकाश घोषितकरें
12. दवावो की कीमतें कम करें और जीवन रक्षक दवा और चिकित्सा उपकरणों पर शून्य जीएसटी सुनिश्चित करें
13. स्वास्थ्य सेवा के लिए बजट आवंटन बढ़ाया जाए ।
कार्यक्रम में उपस्थित इकाई के सचिव संतोष कुमार, धनंजय श्रीवास्तव, अभिनव राय , कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह, दीप्तिमान सेन गुप्ता, अरुण पाण्डेय आदि कई साथी उपस्थित थे।
