*गैर राज्य से भाग कर गोरखपुर पहुंची बच्ची को चौकी प्रभारी ने परिजनों को सोपा*

0

गोरखपुर के कैंट थाना अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस चौकी प्रभारी का सराहनीय कार्य, गैर राज्य उत्तराखंड रुड़की से घर वालों से नाराज होकर भागी नाबालिक बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंपा। आपको बता दें कि उत्तराखंड रुड़की के रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिक बच्ची जो मां-बाप की डांट की वजह से नाराज होकर गुस्से में घर से भाग कर गोरखपुर पहुंच गई थी। सूचना के आधार पर इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी प्रभारी उदय भान सिंह ने पूछताछ कर बच्ची के माता-पिता को बुलाकर बच्ची को उनके हवाले किया। 

इस दौरान माता-पिता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर चौकी प्रभारी उदय भान सिंह व संयुक्त पुलिस टीम का शुक्रिया अदा करते हुए प्रशंसा किया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)