*क्षेत्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 - ग्राम माधोपुर में रीड वेलफेयर सोसाइटी और हॉक स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित*
रीड वेलफेयर सोसाइटी एवं हॉक स्पोर्ट्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय माधोपुर ब्लॉक पिपराइच के प्रांगण में किया गया। जिसमें प्राइमरी और जूनियर वर्ग के क्षेत्रीय बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग के कक्षा -1 कि विद्यार्थी अंशिका सिंह ने 90 % के साथ सर्वाधिक अंक प्राप्त किया और उन्हें ओवरऑल प्रथम विजेता घोषित किया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक चमचमाती हुई साइकिल दिया गया। द्वितीय स्थान पर प्रियांशु सिंह और तृतीय स्थान पर अंशिका विश्वकर्मा रही। कक्षा - 2 में प्रथम स्थान पर आर्यन निषाद और द्वितीय स्थान पर भूमि गुप्ता,तृतीय स्थान पर संस्कार सिंह रहे। कक्षा - 3 में प्रथम स्थान पर श्रेया सिंह, द्वितीय स्थान पर साहिल, और तृतीय स्थान पर हिमांशु निषाद रहे। कक्षा - 4 में प्रथम स्थान पर अमृता सिंह, द्वितीय स्थान पर आयूष कुमार सिंह,और तृतीय स्थान पर खुशी सिंह रही। कक्षा - 5 में प्रथम स्थान पर आलोक चौहान, द्वितीय स्थान पर संगम पासवान, और तृतीय स्थान पर अंशुल विश्वकर्मा रहे और जूनियर वर्ग के कक्षा - 6 में प्रथम स्थान पर अनुज साहनी, द्वितीय स्थान पर आयुष कुमार गुप्ता और तृतीय स्थान पर दिव्यांशु सिंह रहे। कक्षा - 7 में प्रथम स्थान पर विराट गुप्ता, द्वितीय स्थान पर अंश गुप्ता और तृतीय स्थान पर आयुष सिंह रहे। कक्षा - 8 में प्रथम स्थान पर ऋषभ सिंह, द्वितीय स्थान पर दिवाकर पाल और तृतीय स्थान पर अर्नव कुमार रहे। *मुख्य अतिथि श्री अनुराग सिंह जी ( सी.ओ. चौरी चौरा ), ने इस कार्यक्रम में प्रतिभा कर रहे विद्यार्थियों का मनोबल और उत्साह बढ़ाया और उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दिया।* विशिष्ट अतिथि श्री अखिलेश तिवारी जी ( अध्यापक ), श्री महेंद्र तिवारी जी, रामदुलारे विश्वकर्मा जी, श्रीमती निर्मला पासवान जी ( पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोरखपुर ), श्री उमेश सिंह जी ( ग्राम प्रधान ), रामबरन पासवान जी, रामसनेही पासवान जी, अंगद सिंह जी, और रीड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य गण अंकित गौंड, गजेंद्र सिंह, भोले सिंह, शैलेश सिंह, उज्जवल सिंह,संदीप सिंह, विशंभर सिंह, अंकिता सिंह, सुमन भास्कर, पुनीत वर्मा, आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।
अजीज अली ( अध्यक्ष - रीड वेलफेयर सोसाइटी ) और प्रभात गौंड ( ऑनर एंड फाउंडर - हॉक स्पोर्ट्स ) ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया और सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।
