हिमांशु शेखर ठाकुर ने उपनिदेशक पंचायती राज गोरखपुर का पदभार ग्रहण किया
गोरखपुर। लखनऊ जिला पंचायत राज अधिकारी के रूप में कार्यरत हिमांशु शेखर ठाकुर को उपनिदेशक पंचायती राज गोरखपुर बनाए जाने पर, उनके चाहने वाले शुभचिंतकों में हर्ष की लहर देखने को मिल रही हैं, बधाई एवं शुभकामनाओं का सिलसिला जैसे ही उन्होंने गोरखपुर कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया उसके बाद से लगातार लोगों के बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रहे हैं।
आपको बता दें कि हिमांशु शेखर ठाकुर पूर्व में गोरखपुर डीपीआरओ के पद पर नियुक्त थे उनके अच्छे कार्य और आचरण की वजह से इनको पुनः पदोन्नति के साथ गोरखपुर उप निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। जिससे सारे पंचायती विभाग के अधिकारियों एवं प्रधान प्रतिनिधियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
