बस्ती/उत्तर प्रदेश-कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छरदही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला है।
परिजनों की सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव निवासी 37 वर्षीय अंजली पत्नी सुनील कुमार यादव का शव वृहस्पतिवार की सुबह फंदे से लटकता मिला।
परिजन यह घटना देख बदहवास हो गए और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं मां के मौत के बाद मासूम बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
