बस्ती में एक दंपती को लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार,असलहा व नकदी बरामद

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-जिले में पैकौलिया पुलिस को बडी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले में लूट करने वालें तीन अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। 

जिनके पास से लूट का माल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने लुटेरों के पास से 32 बोर पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

शातिर लुटेरों ने 16 अगस्त को पिस्टल के बल पर एक दंपति से लूट की घटना को अंजाम दिया था। 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों लुटेरों को सौरूपुर गांव के दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। 

लुटरों की पहचान गौतम सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव और हर्ष श्रीवास्तव के रूप में हुई है। 

अभियुक्तों के खिलाफ जनपद गोंडा के थाना छपिया और खोड़ारे में कई मुकदमे दर्ज हैं। 

पैकोलिया पुलिस के साथ एस.ओ.जी टीम और सर्विलास टीम के संयुक्त सहयोग से लुटेरों की गिरफ्तारी हुई है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808220553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)