बस्ती/उत्तर प्रदेश-बस्ती जिला के महादेवा विधान सभा के ग्राम पंचायत बैराड़ी एहतलामी और महुआपार कल के मईपुर बड़का पुरवा व मदरहवा पुरवा में सरयू नदी का कटान तेज।
विधायक प्रतिनिधि नासिर खान ने बताया कि एक माह में 426 फीट कटान हुई है सोमवार को नदी करीब 15 से 20 फीट की कटान कर आबादी की तरफ बढ़ रही है
नासिर खान ने सरयू नदी से हो रहे कटान का जायजा लिया पीड़ित की समस्या भी सुनी और जल्द बचाव कार्य शुरू करने का आश्वासन भी दिया और बताया की महादेवा विधायक श्री दुधराम जी लगातार क्षेत्र का दौरा कर हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं और विधायक दूध राम ने मौके पर पहुंच कर जायजा भी लिया है ।
और अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने का आदेश भी दिया है नासिर खान ने बताया कि विधायक के द्वारा प्रयासों से कटान रोकने का काम शुरू हो गया है बाढ़ खंड के जेई पी एन गुप्ता ने से भी बात कर निर्देश दिया और बचाव का शुरू कर दिया गया है।
अभी वर्तमान में मौके पर ईट का रोड़ा गिराया जा रहा है ईट की रोडे को प्लास्टिक बोरी में भरकर बंबू कटर लगाकर कटान को रोका जाएगा इस मौके पर मौजूद, डॉ तस्लीम खान, धर्मेंद्र कुमार,पवन चौधरी,गुलाबचंद तिवारी वा ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
