खेत के पैमाइश के बाद दो पक्षों में मारपीट,आधा दर्जन घायल

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-कोठवा भरतपुर गांव में पैमाइश का खूंटा उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष एकजुट होकर फौजदारी पर उतर आए। मारपीट में छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर कलवारी, नगर और कप्तानगंज थाने की पुलिस के साथ सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी पहुंच गए। इस मामले में 10 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिवाकांत व गणेश के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी पैमाइश मंगलवार को पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में कराई गई। 

दोनों पक्षों मारपीट के वायरल वीडियो से निकली तस्वीर। स्रोत ग्रामीण पैमाइश का खूंटा उखाड़ने पर हुआ विवाद, 10 आरोपियों पर केस दर्ज

की मौजूदगी में निशानदेही करटीम लौट गई। आरोप है कि शाम को एक पक्ष ने खूंटे को उखड़ दिया। शिवाकांत ने तहरीर में बताया कि उसी गुस्से में गणेश ने अपशब्द कहते हुए उसके ऑटो में तोड़फोड़ की।

इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि जटाशंकर यादव, तुलसी, प्रभुनाथ यादव, प्रदीप यादव, कुलदीप, विनय, मुराली, सिकन्दर, गणेश व शिवसहाय एक राय होकर हमला बोल दिए। जिसमें गुलाबा देवी, ज्ञानमती, संतोष शिवाकांत, रामपूजन, दिनेश कुमार आदि को गंभीर चोटें आईं।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808220553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)