26 अगस्त सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का अद्भुत अलौकिक संयोग
*प्रणत क्लेश विनाशाय गोविन्दाय नमो नम:॥*
🙏🙏🙏🙏🙏
*आचार्य आकाश तिवारी*
*गोरखपुर। श्रीकृष्ण ने अपना अवतार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि (12:00 बजे) को अपने मामा के कारावास में लिया था। भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे अत: इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। ... इस दिन भक्त गण उपवास कर भगवान श्री कृष्ण की विविध प्रकार से भांति भांति से पूजन अर्चन करते हैं और मंदिरों में झांकियां सजाई जाती है और भगवान कृष्ण को झूला झुलाया जाता है।*
*भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार कृष्ण का जन्म हुआ था। अतः इस दिन लोग व्रत, पूजन और उत्सव मनाते हैं। इस बार इस व्रत के अद्भुत संयोग से सर्वपाप विनाशक जयंती योग बन रहा है।*
*श्री कृष्ण के कृपा से सबका जीवन व्रत पूर्ण हो। श्री कृष्ण अपने कृपा से सबके जीवन मे सम्पूर्ण प्रेम प्रसन्नता बनाये रखें।*
*श्री कृष्ण... सबकी सभी समस्या धीरे धीरे कम कर करते हुवे, पूरी तरह समाप्त करें, और सबमें प्यार, आत्मबल, हिम्मत , पराक्रम , अपार शक्ति, दक्षता, सत्य निष्ठा, मन का विश्वास एवं सभी परस्थितियों से जीतने की क्षमता प्रदान करें।*
*आप सबको जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामना।*
*इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा करने से संतान प्राप्ति, दीर्घायु तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाकर हर मनोकामना पूरी की जा सकती है। जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर हो वे आज विशेष पूजा से लाभ पा सकते हैं।*
*श्री हरि विष्णु के पूर्णावतार श्री कृष्ण के सबके ऊपर निरंतर शुभद आशीष के लिए हमारी विनम्र प्रार्थना..*
*✍️आचार्य आकाश तिवारी*
